LOADING...
IPL में GT के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, एक गेंदबाज ने लिया है 5 विकेट हॉल
मोहित शर्मा GT के लिए कई मुकाबलों में शानदार गेंदबाजी कर चुके हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में GT के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, एक गेंदबाज ने लिया है 5 विकेट हॉल

Apr 16, 2026
04:59 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटंस (GT) ने कम समय में ही अपनी मजबूत गेंदबाजी के दम पर खास पहचान बनाई है। टीम के गेंदबाजों ने कई मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर विरोधी बल्लेबाजों को पूरी तरह से दबाव में डाला। कुछ गेंदबाजों ने तो अकेले दम पर मैच का रुख पलटा है। GT के लिए सिर्फ एक गेंदबाज ने 5 विकेट हॉल लिया है। ऐसे में इस टीम द्वारा किए गए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

#1

मोहित शर्मा (5/10) 

पहले स्थान पर GT के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा हैं। इस खिलाड़ी ने IPL 2023 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 2.2 ओवर में सिर्फ 10 रन खर्च करते हुए 5 विकेट चटकाए थे। उनकी इकॉनमी रेट 4.28 की रही थी। MI 234 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी और मोहित की घातक गेंदबाजी के सामने सिर्फ 171 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। GT को उस मुकाबले में 62 रन से शानदार जीत मिली थी।

#2

मोहम्मद शमी (4/11) 

मोहम्मद शमी सूची में दूसरे स्थान पर हैं। अब यह खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम का हिस्सा है। IPL 2023 में इस खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 4 ओवर में 11 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटकाए थे। उनकी इकॉनमी रेट 2.75 की रही थी। शमी की इस बेहतरीन गेंदबाजी के सामने DC 130/8 का स्कोर ही बना पाई थी। हालांकि, इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद GT ये मुकाबला 5 रन से हार गई थी।

Advertisement

#3

मोहम्मद सिराज (4/17)

इस सूची में तीसरे स्थान पर GT के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैं। उन्होंने IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 4 ओवर में 17 रन खर्च कर 4 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 4.25 की रही थी। उनकी इस बेहतरीन गेंदबाजी के कारण SRH पहले बल्लेबाजी करते हुए 152/8 का स्कोर ही बना पाई थी। जवाब में GT ने 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया था।

Advertisement

#4

मोहम्मद शमी (4/21) 

चौथे स्थान पर भी शमी ही हैं। उन्होंने GT के लिए IPL 2023 में SRH के खिलाफ 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी रेट उस मैच में 5.25 की रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए GT ने 188/9 का स्कोर बनाया था। शमी की शानदार गेंदबाजी का ही नतीजा था कि SRH उस मैच में 154/9 का स्कोर ही बना पाई। GT को उस मैच में 34 रन से उम्दा जीत मिली थी।

Advertisement