IPL: लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए आखिरी 5 ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 3 विकेट से हरा दिया। KKR ने पहले 181/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में LSG ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। LSG के मुकुल चौधरी ने आखिरी 5 ओवर में 53 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई। आइए लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए आखिरी 5 ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।
#1
किरोन पोलार्ड - 59* रन बनाम SRH, 2013
IPL इतिहास में लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए आखिरी 5 ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व बल्लेबाज किरोन पोलार्ड के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आखिरी 5 ओवर में नाबाद 59 रन बनाते हुए टीम को 179 रन का लक्ष्य हासिल कर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह 27 गेंदों में 2 चौके और 8 छक्कों से 66 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
#2
एबी डिविलियर्स - 56* रन बनाम SRH, 2014
इस सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स दूसरे पायदान पर मौजूद दर्ज हैं। उन्होंने साल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आखिरी 5 ओवर में नाबाद 56 रन बनाते हुए टीम को 156 रन का लक्ष्य हासिल कर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उस दौरान डिविलियर्स पूरे मैच में 41 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
#3
मुकुल चौधरी - 53* रन बनाम KKR, 2026
सूची में LSG के युवा बल्लेबाज मुकुल अब तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इसी संस्करण के 15वें मुकाबले में KKR के खिलाफ आखिरी 5 ओवर में नाबाद 53 रन बनाकर टीम को 182 रन का लक्ष्य हासिल कर जीत 3 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। इस युवा बल्लेबाज ने मैच में 27 गेंदों में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया है।