LOADING...
IPL: किसी एक टीम के खिलाफ 5 बार 75+ रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज
KKR के खिलाफ रोहित का रहा है उम्दा प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: किसी एक टीम के खिलाफ 5 बार 75+ रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज

Apr 07, 2026
09:27 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में कुछ बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने एक ही टीम के खिलाफ लगातार दबदबा बनाए रखा। विराट कोहली, और रोहित शर्मा जैसे कुछ ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जो एक टीम के खिलाफ 1,000 रन से अधिक बनाने का कारनामा कर चुके हैं। इस बीच कुछ ऐसे बल्लेबाज भी हुए हैं, जो एक टीम के खिलाफ 5 बार 75+ रन की पारी खेल चुके हैं। आइए इस सूची के बारे में जानते हैं।

#1 

रोहित शर्मा बनाम KKR

रोहित ने KKR के खिलाफ पहला मुकाबला साल 2008 में खेला था। उन्होंने अब तक KKR के विरुद्ध 36 मुकाबले खेले हैं और इसकी 36 पारियों में 40.03 की औसत से 1,161 रन बनाए हैं। उन्होंने 5 पारियों में 75+ रन के स्कोर किए हैं। रोहित के बल्ले से 7 अर्धशतक और 1 शतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109* रन रहा है। रोहित से ज्यादा रन इस टीम के खिलाफ सिर्फ डेविड वार्नर (1,093 रन) ने बनाए हैं।

#2 

केएल राहुल बनाम MI 

IPL में कई टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके केएल राहुल MI के खिलाफ 1,000 रन बनाने के करीब हैं। उन्होंने MI के विरुद्ध 21 मैचों में 65.13 की औसत से 977 रन बनाए हैं। उन्होंने 6 अर्धशतकों के अलावा 3 शतक भी जड़े हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 135.13 की रही है। उन्होंने 5 पारियों में 75+ रन बनाए हैं। राहुल ने MI के खिलाफ अब तक इस लीग में 38 छक्के और 77 चौके भी जड़े हैं।

Advertisement

#3 

क्रिस गेल बनाम PBKS 

क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 5 पारियों में 75+ रन बनाए थे। उन्होंने PBKS के खिलाफ 16 मैच खेले थे और इसकी 16 ही पारियों में 53.13 की औसत और 174.78 की स्ट्राइक रेट के साथ 797 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने इस टीम के विरुद्ध कुल 63 छक्के लगाए थे। वह PBKS का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

Advertisement

#4 

फाफ डु प्लेसिस बनाम PBKS

फाफ डु प्लेसिस भी PBKS के विरुद्ध 5 पारियों में 75+ रन बना चुके हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 20 मैच खेले हैं, जिसकी 18 पारियों में उन्होंने 51.93 की उम्दा औसत और 145.02 की दमदार स्ट्राइक रेट के साथ 831 रन बनाए हैं। इस बीच वह कोई शतक नहीं लगा सके हैं। उन्होंने PBKS के खिलाफ 96 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 9 अर्धशतक लगाए हैं।

Advertisement