IPL: जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आउट होने से पहले 40+ गेंदें खेलने वाले बल्लेबाज
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जसप्रीत बुमराह काफी सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने कई सीजन में जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को मैच जिताए हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों के सामने परेशानियां खड़ी की हैं। विश्व भर के बल्लेबाज बुमराह के सामने संभलकर खेलते हुए नजर आते हैं। इस बीच कुछ ऐसे भी बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने बुमराह के खिलाफ आउट होने से पहले 40+ गेंदे खेली हैं। उनके बारे में जानते हैं।
#1
शिखर धवन (66)
बुमराह ने 66 गेंदों के बाद शिखर धवन को आउट करने में सफलता हासिल की थी। क्रिकइंफो के मुताबिक, IPL में इन दोनों खिलाड़ियों का आमना-सामना 13 पारियों में हुआ था। इस बीच धवन ने बुमराह की 87 गेंदों में 120.68 की स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 14 चौके और एक छक्का भी लगाया। वहीं, बुमराह ने इस दिग्गज बल्लेबाज का विकेट सिर्फ एक बार हासिल किया।
#2
मनीष पांडे (49)
मनीष और बुमराह IPL की 12 पारियों में आमने-सामने हुए हैं। इस दौरान मनीष ने 175.51 की स्ट्राइक रेट से 49 गेंदों में 86 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 11 चौके और 2 छक्के निकले हैं। उनकी औसत 86 की रही है। MI के खिलाफ IPL 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलते हुए मनीष ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए थे। इस मुकाबले में बुमराह ने पहली बार मनीष को आउट किया।
#3
फाफ डु प्लेसिस और रिद्धिमान साहा ने भी बुमराह का किया है डटकर सामना
फाफ डु प्लेसिस ने 43 गेंदों के बाद बुमराह के खिलाफ पहली बार आउट हुए थे। इस दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने बुमराह के खिलाफ 43 गेंदों में 65 रन बनाए हैं और सिर्फ एक बार आउट हुए हैं। वहीं रिद्धिमान साहा भी 41 गेंदों के बाद इस तेज गेंदबाज के विरुद्ध पहली बार आउट हुए थे। साहा ने बुमराह के सामने 59 गेंदों में 66 रन बनाए हैं। इस बीच वह 2 बार आउट हुए हैं।