LOADING...
IPL की एक पारी में इन गेंदबाजों ने लुटाए हैं 70 से ज्यादा रन, जानिए आंकड़े
जोफ्रा आर्चर इस सूची में पहले स्थान पर हैं (फाइल तस्वीर)

IPL की एक पारी में इन गेंदबाजों ने लुटाए हैं 70 से ज्यादा रन, जानिए आंकड़े

Mar 18, 2026
05:09 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां गेंदबाज अपनी सटीक गेंदबाजी से मैच का रुख बदल देते हैं, वहीं कई बार वह एक पारी में जमकर रन भी खर्च कर देते हैं। IPL के इतिहास में ऐसे कई मौके आए हैं, जब बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और उनके खिलाफ खूब रन बटोरे। अब तक 5 बार ऐसा हुआ है जब गेंदबाजों ने 70 या उससे ज्यादा रन खर्च किए हैं। आइए उसी पर एक नजर डाल लेते हैं।

#1

जोफ्रा आर्चर (76 रन) 

इस सूची में पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हैं। IPL 2025 के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुनाई की थी। उन्होंने 4 ओवर में 19 की इकॉनमी से 76 रन लुटाए थे और कोई सफलता भी हासिल नहीं कर पाए थे। SRH ने 286/6 का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था। जवाब में RR की टीम 242 रन ही बना पाई और 44 रन से मैच हार गई थी।

#2

मोहम्मद शमी (75 रन) 

दूसरे स्थान पर स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं। उन्होंने IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 75 रन खर्च किए थे। उन्होंने 18.75 की इकॉनमी से गेंदबाजी की थी और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिल पाई थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए PBKS ने 245/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में SRH ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था। अभिषेक शर्मा ने 141 रन की पारी खेली थी।

Advertisement

#3

विलियम ओ रूर्के (74 रन) 

IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेले विलियम ओ रूर्के इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 70वें मुकाबले में 4 ओवर में 74 रन खर्च कर दिए थे। उन्हें 2 सफलता भी मिली थी। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 18.50 की रही थी। LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227/3 का स्कोर बनाया था। जवाब में RCB ने 4 विकेट खोकर 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था।

Advertisement

#4

मोहित शर्मा (73 रन) 

तेज गेंदबाज मोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने IPL 2024 में गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में 4 ओवरों में 73 रन लुटाए और कोई सफलता भी हासिल नहीं कर पाए थे। उस दौरान उनकी इकॉनमी 18.25 की रही थी। उस मैच में DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत (88*) की पारी से 224/4 का स्कोर बनाया था। GT की टीम 220/8 रन ही बना पाई थी।

#5

बासिल थंपी (70 रन) 

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज बासिल थंपी इस सूची में 5वें नंबर पर हैं। उन्होंने IPL 2018 में SRH की ओर से RCB के खिलाफ 4 ओवर में 70 रन लुटाए और विकेट रहित रहे। उस दौरान उनकी इकॉनमी 17.50 की रही थी। उस मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 218 रन बनाए थे। जवाब में SRH की टीम 204 रन ही बना पाई और 14 रन से मैच हार गई।

Advertisement