Loading...
IPL 2027: चेन्नई सुपरकिंग्स ने एल्बी मॉर्कल को सहायक कोच नियुक्त किया
एल्बी मॉर्कल को नई जिम्मेदारी मिली है (फाइल तस्वीर)

IPL 2027: चेन्नई सुपरकिंग्स ने एल्बी मॉर्कल को सहायक कोच नियुक्त किया

Oct 27, 2026
02:08 pm

क्या है खबर?

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले एल्बी मॉर्कल, गैरेथ बैटी और मोहित शर्मा को टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है। वे नए मुख्य कोच जहीर खान के मार्गदर्शन में काम करेंगे। स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किए जाने के बाद CSK के कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए गए हैं। CSK की टीम पिछले कुछ सीजन से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

हिस्सा 

इन दिग्गजों ने छोड़ा टीम का साथ 

CSK की टीम से कई वरिष्ठ कोच भी फ्रेंचाइजी से अलग हो गए हैं। इनमें बल्लेबाजी कोच माइक हसी और गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस के अलावा ताकत एवं शारीरिक क्षमता प्रशिक्षक ग्रेग किंग और फिजियोथेरेपिस्ट टॉमी सिमसेक शामिल हैं।

पिछले सत्र से सहायक गेंदबाजी कोच श्रीधरन श्रीराम और फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर टीम के साथ बने रहेंगे।

फोस्टर इंग्लैंड की टीम से भी जुड़े हुए हैं। CSK के वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल एआर श्रीकांत भी अपनी भूमिका में बने रहेंगे।

जुड़ाव

CSK के लिए खेल चुके हैं मॉर्कल 

पूर्व ऑलराउंडर मॉर्कल का CSK के साथ पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने 2008 में IPL के पहले सत्र से लेकर 2013 तक इस फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया।

उन्होंने CSK के लिए 78 मैचों में 827 रन बनाए और 76 विकेट लिए।

इसके बाद वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राइजिंग पुणे सुपरजायंट की ओर से भी खेले।

मॉर्कल जोबर्ग सुपर किंग्स टीम से भी जुड़े रहे हैं। हाल ही में उन्हें मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।

ADVERTISEMENT

टीम

मोहित के IPL करियर पर एक नजर 

38 वर्षीय मोहित ने IPL में 120 मुकाबले खेले हैं और उनके नाम 134 विकेट हैं।

गुजरात टाइटंस (GT) के साथ उनके प्रदर्शन में खास निखार देखने को मिला था, जहां अपनी विविधता और सटीक गेंदबाजी के दम पर वह टीम के नियमित विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।

GT के लिए 2 सीजन में मोहित ने 41 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा वह 2016 से 2018 तक पंजाब किंग्स (PBKS) का भी हिस्सा रहे थे।

ADVERTISEMENT

नए

नए कोचों के सामने ये चुनौती 

CSK के नए कोच के रूप में कार्यकाल शुरू करने वाले पूर्व खिलाड़ियों का सबसे कठिन परीक्षा माना जा रहा है।

उनके सामने फ्लेमिंग की एक बेहद समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है, जिन्होंने 16 सालों में टीम को 5 IPL खिताब दिलाए।

लगातार 3 सीजन से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर रहने वाली CSK की टीम में इस समय कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के नए नेतृत्व को निखारने की बड़ी चुनौती हैं।

ADVERTISEMENT