IPL 2026: युजवेंद्र चहल ने 23वीं बार लिया 3 विकेट हॉल, जानिए उनके शानदार आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। उन्होंने IPL में 23वीं बार 3 विकेट लिया। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा बार 3 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज हैं। इस संस्करण चहल अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में आइए उनकी गेंदबाजी और शानदार आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
गेंदबाजी
ऐसी रही चहल की गेंदबाजी
चहल ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी 9 की रही। इस खिलाड़ी ने यशस्वी जायसवाल (51), ध्रुव जुरेल (16) और रियान पराग (29) को अपना शिकार बनाया। हालांकि, उनकी टीम को इस मैच में जीत नहीं मिल पाई। PBKS को इस संस्करण पहली हार मिली। पिछले मैच में चहल ने 42 रन खर्च कर दिए थे और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली थी। अब उन्होंने फॉर्म में वापसी कर ली है।
जानकारी
IPL में इन गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा 3 विकेट हॉल
IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा बार 25 बार 3 विकेट हॉल लिए हैं। चहल इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर कुमार 20 बार 3 विकेट हॉल लिए हैं।
करियर
ऐसा रहा है चहल का IPL करियर
चहल ने अपना पहला मैच 2013 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 182 मुकाबले खेले हैं। इसकी 179 पारियों में 23.12 की औसत से 228 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.02 की रही है। इस खिलाड़ी ने अपने IPL करियर में 8 बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/40 का रहा है। चहल IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।