IPL 2026: क्या LSG के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध होंगे सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती?
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अब तक जीत दर्ज नहीं की है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR का पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसमें सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती नहीं खेले थे। अब KKR को अपने अगले मुकाबले में 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से भिड़ना है। ईडन गार्डन में होने वाले इस मैच में नरेन और चक्रवर्ती के खेलने को लेकर अहम खबर सामने आई है।
रिपोर्ट
पूरी तरह से फिट हो चुके हैं नरेन
कैरेबियाई खिलाड़ी नरेन पेट की समस्या के चलते अस्वस्थ थे, जिसकी वजह से पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे। क्रिकइंफो के मुताबिक, वह अब वह पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। उन्होंने बीते मंगलवार को और आज बुधवार को ट्रेनिंग में हिस्सा लिया है। इसलिए वह पूरी तरह फिट लग रहे हैं और LSG के खिलाफ अगले मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
चक्रवर्ती
चक्रवर्ती के खेलने पर है संशय
चक्रवर्ती का गुरुवार को खेलना अभी भी संदिग्ध है, क्योंकि उनके बाएं हाथ में चोट लगी है। पिछले हफ्ते सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ फील्डिंग करते समय वह हाथ में चोट लगा बैठे थे। इसकी वजह से वह PBKS के खिलाफ मैच भी नहीं खेल पाए थे। पिछले मैच के दौरान वरुण डगआउट में बैठे दिखे थे और उनके बाएं हाथ पर टेप लगा हुआ था। बुधवार को भी उनके हाथ पर उसी तरह टेप लगा हुआ नजर आया।
KKR
अपनी पहली जीत की तलाश में है KKR
IPL 2026 में KKR को अपने पहले मैच में MI के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी। इसके बाद दूसरे मैच में इस टीम को SRH के विरुद्ध 65 रन से करारी शिकस्त मिली थी। रहाणे की कप्तानी वाली इस टीम का तीसरा मैच रद्द हो गया था। अब ईडन गार्डन स्टेडियम में KKR की टीम LSG के खिलाफ अपनी चुनौती पेश करेगी। तालिका में KKR के खाते में सिर्फ 1 अंक है।