IPL 2026: क्या RR के खिलाफ मैच में खेलेंगे हार्दिक पांड्या?
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ हुए मैच में नहीं खेले थे। वह अस्वस्थ होने के चलते उस मैच में हिस्सा नहीं ले सके थे। इस बीच खबर है कि पांड्या अगले मैच में खेलने के लिए स्वस्थ हैं। बता दें कि MI को 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) से मैच खेलना है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
बयान
पारस म्हाम्ब्रे ने की पुष्टि
MI के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। गेंदबाजी कोच ने बताया कि उन्होंने नेट पर अभ्यास किया और वह क्रिकबज के मुताबिक, उन्होंने कहा, "हार्दिक पांड्या अगले मैच के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने नेट पर कुछ समय बिताया है। वह ठीक हैं। उन्हें कोई चोट नहीं लगी थी, बल्कि वह बीमार थे। इसी वजह से वह पिछले मैच में उपलब्ध नहीं थे।"
MI
MI ने जीता है 1 मैच
IPL 2026 में MI ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें से 1 में उन्हें जीत मिली है और 1 में शिकस्त का सामना किया है। MI ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराया था, जबकि DC के विरुद्ध दूसरे मैच में उन्हें शिकस्त मिली थी। MI के कप्तान हार्दिक ने पहले मैच में बल्लेबाज में नाबाद 18 रन बनाए थे और गेंदबाजी में 1 विकेट लिया था।