LOADING...
IPL 2026: क्या राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलेंगे हार्दिक पांड्या?
क्या हार्दिक पांड्या अब भी बीमार हैं?

IPL 2026: क्या राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलेंगे हार्दिक पांड्या?

लेखन Manoj Panchal
Apr 06, 2026
11:37 am

क्या है खबर?

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या बुखार के कारण दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। अब वे वापसी के लिए तैयार दिख रहे हैं। उन्हें रविवार रात गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले ट्रेनिंग करते हुए देखा गया है। हालांकि, उनके खेलने पर आधिकारिक बयान नहीं आया है। पिछले मैच में MI की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय बताया था कि पांड्या बीमार थे।

ट्रेनिंग 

अच्छी लय में नजर आए पांड्या

ट्रेनिंग सत्र में पांड्या अच्छी लय में नजर आए। वह अच्छी गति से गेंदबाजी करते दिखे और यॉर्कर की प्रैक्टिस कर रहे थे। वह इस साल टी-20 विश्व कप के बाद से इन गेंदों की प्रैक्टिस कर रहे हैं। बल्लेबाजी कोच किरोन पोलार्ड की निगरानी में पांड्या ने नेट्स में बल्लेबाजी भी की। पांड्या ने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 3 ओवर में 39 रन दिए थे और 11 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए थे।

टीम 

टीम में करने पड़े थे बदलाव

DC के खिलाफ पांड्या की गैरमौजूदगी में MI को टीम में कुछ बदलाव करने पड़े थे। पांड्या की जगह दीपक चाहर को टीम में शामिल किया गया था, जबकि ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश को लाया गया था ताकि विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 4 बनी रहे। इन बदलावों के बावजूद, टीम को DC के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम अपने नियमित कप्तान की वापसी का इंतजार कर रही है।

Advertisement