LOADING...
IPL 2026: सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे?
PBKS के खिलाफ नहीं खेल रहे नरेन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे?

Apr 06, 2026
08:33 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस के दौरान KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं। अप्रैल 2019 के बाद यह पहली बार है जब चक्रवर्ती और नरेन, दोनों ही KKR के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

अपडेट 

रहाणे ने दिया अपडेट

रहाणे ने टॉस पर अपडेट देते हुए कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ KKR के पिछले मैच में गेंद पकड़ते समय चक्रवर्ती चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, नरेन की तबीयत ठीक नहीं है। इसके अलावा नाइट राइडर्स ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल और भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। सैनी इस फ्रेंचाइजी के लिए अपना डेब्यू कर रहे हैं।

प्लेइंग इलेवन 

KKR से नवदीप सैनी कर रहे हैं डेब्यू 

KKR: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट सब्स: ब्लेसिंग मुज़ारबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी और सौरभ दुबे। PBKS: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, और युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट सब्स: प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़

Advertisement