LOADING...
IPL 2026: विराट कोहली ने बहस के बाद हेड से नहीं मिलाया हाथ, खड़ा हुआ विवाद
विराट कोहली ने बहस के बाद ट्रेविस हेड से नहीं मिलाया हाथ (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: विराट कोहली ने बहस के बाद हेड से नहीं मिलाया हाथ, खड़ा हुआ विवाद

May 23, 2026
11:59 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 55 रन से हराते हुए अपनी 9वीं जीत दर्ज की। इस मुकाबले में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच तीखी बहस हुई। यह घटना RCB के 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान घटी। कहासुनी के बाद कोहली ने मैच खत्म होने पर हेड से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया, जिससे खेल भावना पर सवाल उठने लगे हैं।

विवाद

क्या हुआ कोहली और हेड के बीच विवाद?

RCB की पारी के दौरान कोहली और हेड के बीच मैदान पर कहासुनी बढ़ गई। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की टिप्पणी के बाद कोहली ने उनसे कहा, "ठीक है, यहां आओ और कुछ गेंदें फेंको।" जब कोहली 11 गेंदों में 15 रन रन बनाकर आउट हो गए, तो हेड ने पलटवार करते हुए कहा, "दोस्त, तुम तो मेरे गेंदबाजी करने आने से पहले ही आउट हो गए।" इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान का गुस्सा और भी ज्यादा भड़क उठा।

विवाद

कोहली ने हेड से हाथ मिलाने से किया इनकार

मैच के अंत में जब दोनों टीमों के खिलाड़ी पारंपरिक रूप से हाथ मिलाने के लिए एक साथ आए, तो कोहली ने हेड के द्वारा बढ़ाए हुए हाथ को अनदेखा कर दिया। इस हावभाव ने क्रिकेट जगत में एक बहस छेड़ दी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का कहना है कि मैदान पर मैदान के दौरान आक्रामकता दिखाना खेल का हिस्सा है, लेकिन मैच के बाद हाथ मिलाने से इनकार करना कोहली का उचित फैसला नहीं था।

Advertisement

परिणाम

क्या रहा मैच का परिणाम?

मैदान पर हुए रोमांचक मुकाबले के बावजूद RCB को 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा क्योंकि वह विशाल लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही। हालांकि, RCB अंक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार है और दूसरे स्थान पर काबिज गुजरात टाइटंस (GT) के साथ क्वालीफायर-1 में मुकाबला तय कर लिया। वहीं, SRH को एलिमिनेटर मुकाबले के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी का इंतजार है। राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) प्लेऑफ में अंतिम स्थान के लिए दौड़ में हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

देखें विराट कोहली किस तरह हेड को किया नजरअंदाज

Advertisement