LOADING...
IPL 2026: विराट कोहली ने कगिसो रबाडा के ओवर में लगातार 5 चौके लगाए, देखें वीडियो 
कोहली ने रबाडा के ओवर में लगातार 5 चौके लगाए (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: विराट कोहली ने कगिसो रबाडा के ओवर में लगातार 5 चौके लगाए, देखें वीडियो 

Apr 30, 2026
08:10 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 28 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कगिसो रबाडा के पहले ओवर में लगातार 5 चौके लगाने का कारनामा किया। उन्होंने अहमदाबाद स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज के खिलाफ शानदार शॉट लगाए। दिलचस्प रूप से रबाडा ने ही अपने अगले ओवर में कोहली का विकेट लिया। कोहली के शॉट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्विटर पोस्ट

देखें वीडियो 

आंकड़े 

टी-20 क्रिकेट में रबाडा ने कोहली को 5वीं बार किया आउट

टी-20 क्रिकेट में रबाडा ने कोहली को कुल 5वीं बार आउट किया है। क्रिकबज के मुताबिक, कोहली ने रबाडा की 79 गेंदों का सामना किया है, जिसमें 22 की औसत और 140.5 की स्ट्राइक रेट के साथ 111 रन बनाए हैं। उन्होंने रबाडा की गेंदबाजी में 13 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। आंकड़ों से स्पष्ट है कि कोहली के खिलाफ रबाडा विकेट लेने में सफल हुए हैं।

Advertisement