LOADING...
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन सा पुरस्कार
वैभव सूर्यवंशी बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन सा पुरस्कार

Jun 01, 2026
12:33 am

क्या है खबर?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) को हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मैच में GT ने 155/8 रन का स्कोर बनाया। जवाब में RCB ने लक्ष्य हासिल करते हुए अपना दूसरा खिताब जीता। इस सीजन में कई युवा खिलाड़ियों ने अपना नाम स्थापित किया। इस बीच 2026 संस्करण के सभी पुरस्कार विजेताओं पर एक नजर डालते हैं।

इमर्जिंग 

वैभव सूर्यवंशी ने जीती ऑरेंज कैप और 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' भी बने 

वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप के साथ-साथ 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' चुना गया। सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत करते हुए 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.31 की स्ट्राइक रेट के साथ 776 रन बनाए। इस बीच उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक भी अपने नाम किए। वह एक पारी में शून्य पर भी आउट हुए। उनके अलावा गुजरात टाइटंस (GT) के साई सुदर्शन और शुभमन गिल ही 700 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी साबित हुए।

पर्पल 

कगिसो रबाडा ने जीती पर्पल कैप 

GT के प्रमुख तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को पर्पल कैप मिली। उन्होंने इस सीजन में 17 मैचों में 21.59 की औसत के साथ 29 विकेट लिए। फाइनल में उन्होंने एक सफलता हासिल की। इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 29 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा। रबाडा के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट RCB के भुवनेश्वर कुमार ने लिए। बता दें कि भुवनेश्वर ने 16 मैचों में 17.89 की औसत से 28 विकेट लिए।

Advertisement

कोहली 

कोहली बने फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच 

फाइनल मैच में कोहली ने नाबाद 75 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया और अपनी अर्धशतकीय पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए। कोहली ने लगातार चौथे सीजन में 600 से अधिक रन बनाने में सफलता हासिल की। उन्होंने 16 पारियों में 56.25 की औसत और 165.84 की स्ट्राइक रेट के साथ 675 रन बनाए। इस बीच उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए।

Advertisement

अन्य पुरस्कार

अन्य पुरस्कारों पर एक नजर

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी (237.31) मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी सीजन में सबसे ज्यादा चौके: साई सुदर्शन (75) सीजन में सबसे ज्यादा छक्के: वैभव सूर्यवंशी (72) कैच ऑफ द सीजन: मनीष पांडे (टिम डेविड का कैच लपका) फेयरप्ले अवार्ड: पंजाब किंग्स (PBKS) सबसे ज्यादा डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज (172 डॉट बॉल)

Advertisement