IPL 2026: ट्रिस्टन स्टब्स ने CSK के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (60) खेली। यह उनके IPL करियर का चौथा और CSK के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 30 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत DC की टीम बीच में लगे झटकों के बाद संभलने में सफल रही। आइए स्टब्स की पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही स्टब्स की पारी और साझेदारी?
DC को 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 76 रन पर चौथा झटका लगा था। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए स्टब्स ने डेविड मिलर (17) के साथ 5वें विकेट के लिए 45 रन, आशुतोष शर्मा (19) के साथ 28 रन और कुलदीप यादव (4) के साथ 29 रन की साझेदारी निभाते हुए टीम को मजबूती दी। इस दौरान उन्होंने अर्धशतक भी पूरा किया। स्टब्स 38 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों से 60 रन बनाकर आउट हुए।
करियर
कैसा रहा है स्टब्स का IPL करियर?
स्टब्स ने साल 2022 में CSK के खिलाफ ही अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 36 मैच की 34 पारियों में 45.84 की औसत और 158.98 की स्ट्राइक रेट से 814 रन बना चुके हैं। उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 71 रन का रहा है। वह 4 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट भी चटका चुके हैं। इसके अलावा वह फील्डिंग करते हुए 17 कैच भी कर चुके हैं।