LOADING...
IPL 2026: रासिख सलाम डार की सटीक यॉर्कर पर बोल्ड हुए ट्रेविस हेड, देखें वीडियो 
हेड ने बनाए 26 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: रासिख सलाम डार की सटीक यॉर्कर पर बोल्ड हुए ट्रेविस हेड, देखें वीडियो 

May 22, 2026
08:19 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ट्रेविस हेड बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में वह 16 गेंदों में 26 रन बनाकर बोल्ड हुए। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए। उन्हें RCB के तेज गेंदबाज रासिख सलाम डार ने अपनी बेहतरीन यॉर्कर पर बोल्ड किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पारी

सटीक यॉर्कर पर बोल्ड हुए हेड 

SRH की पारी का चौथा और अपना पहला ओवर करने आए रासिख के खिलाफ हेड ने आक्रामक रूख अपनाया। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने शुरुआती 5 गेंदों में 3 चौके लगाए। अपने ओवर की आखिरी गेंद पर रासिख ने लगभग 135 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार की सटीक यॉर्कर से हेड का ऑफ स्टम्प उखाड़ दिया। हेड 45 रन के टीम स्कोर पर पहले विकेट के रूप में पवेलियन लौट गए।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement