LOADING...
IPL 2026: टिम साइफर्ट लगातार दूसरे मुकाबले में शून्य पर हुए आउट, जानिए उनके आंकड़े 
टिम साइफर्ट खराब फॉर्म में चल रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: टिम साइफर्ट लगातार दूसरे मुकाबले में शून्य पर हुए आउट, जानिए उनके आंकड़े 

Apr 26, 2026
09:44 pm

क्या है खबर?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में खराब फॉर्म जारी है। साइफर्ट को फिन एलन के खराब फॉर्म के कारण KKR की प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी। हालांकि, अब वह खुद भी दबाव में नजर आ रहे हैं। रविवार को IPL 2026 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ वह बिना खाता खोले आउट हुए। इस संस्करण वह लगातार दूसरे मैच में अपना खाता नहीं खोल पाए।

आउट

ऐसे हुए साइफर्ट आउट 

KKR की पारी के दूसरे ओवर में साइफर्ट तेज गेंदबाज मोहसिन खान का शिकार बन गए। मोहसिन ने ऑफ स्टंप के पास फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर साइफर्ट ने हल्का सा शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधे कवर पर खड़े फील्डर के हाथों में चली गई और वह आउट हो गए। इस मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ साइफर्ट खाता खोले बिना आउट हुए थे। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ उनके बल्ले से 19 रन निकले थे।

करियर

ऐसा रहा है साइफर्ट का IPL करियर 

साइफर्ट ने अपना पहला IPL मुकाबला 2021 में खेला था। वह KKR के अलावा दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए भी खेले हैं। उन्होंने अब तक 6 मैच खेले हैं और इसकी 6 पारियों में 7.50 की खराब औसत के साथ केवल 45 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 109.75 की रही है। टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 319 मैच की 294 पारियों में लगभग 29 की औसत से 7,400 से ज्यादा रन बनाए हैं।

Advertisement