LOADING...
IPL 2026: SRH बनाम RR मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकती है टक्कर
SRH के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी राजस्थान रॉयल्स की टीम (तस्वीर: एक्स@IPL)

IPL 2026: SRH बनाम RR मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकती है टक्कर

Apr 12, 2026
04:13 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 21वां मैच सोमवार (13 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज RR ने इस सीजन में अपने चारों मैच जीते हैं, जबकि SRH ने तीन मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की है। आइए आगामी मुकाबले में प्रमुख खिलाड़ियों के बीच होने वाली टक्कर पर नजर डालते हैं।

#1

अभिषेक शर्मा बनाम जोफ्रा आर्चर

अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 28 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वह RR के खिलाफ भी वैसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे। उनका सामना पावरप्ले में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से होगा। आर्चर ने इस संस्करण नई गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टी-20 क्रिकेट में उन्होंने अभिषेक के खिलाफ सिर्फ 34 गेंदों में 62 रन लुटाए हैं। इस प्रारूप में आर्चर अभी तक अभिषेक को एक बार भी आउट नहीं कर पाए।

#2

वैभव सूर्यवंशी बनाम जयदेव उनादकट

RR के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया है। इस संस्करण वह 4 पारियों में 15-15 गेंदों पर 2 अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं। ऐसे में उनके SRH की कमजोर गेंदबाजी के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करने की उम्मीद है। उनका सामना अनुभव तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट से हो सकता है। इस संस्करण में सूर्यवंशी की स्ट्राइक रेट 266.67 की, जबकि उनादकट का पावरप्ले इकॉनमी 11.85 (2 विकेट) है।

Advertisement

#3

हेनरिक क्लासेन बनाम रवि बिश्नोई

SRH के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी इस संस्करण शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने 46 के औसत से 184 रन बनाए हैं। क्लासेन मध्य ओवरों में स्पिनरों को परेशान करने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए रवि बिश्नोई के साथ उनका मुकाबला रोमांचक होगा। क्लासेन ने टी-20 में बिश्नोई के खिलाफ 22 गेंदों में 36 रन बनाए हैं और एक बार भी आउट नहीं हुए। बिश्नोई ने IPL 2026 में 12.67 के औसत से 9 विकेट चटका चुके हैं।

Advertisement