IPL 2026: सुनील नरेन ने MI के खिलाफ 3.20 की इकॉनमी-रेट से की गेंदबाजी, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 65वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। नरेन ने अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को पूरी तरह बांधे रखा। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन खर्च करते हुए एक विकेट झटका। MI के बल्लेबाज पूरे मैच में खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर सके। अनुभवी स्पिनर ने अपनी सटीक लाइन और कसी हुई गेंदबाजी से मैच में बड़ा प्रभाव डाला।
गेंदबाजी
ऐसी रही नरेन की गेंदबाजी
MI की पारी के 8वें ओवर में गेंदबाजी पर आए नरेन ने शानदार शुरुआत की। उनके पहले ओवर में 7 रन बने, जिसमें 4 लेग बाई के रन थे। उन्होंने सिर्फ 3 रन दिए। इसके बाद नरेन ने हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। तिलक ने उनके तीसरे ओवर में एक छक्का लगाया, लेकिन नरेन ने लगातार 4 डॉट गेंदों से दबाव बनाया। 16वें ओवर में उन्होंने हार्दिक को बोल्ड कर बड़ा झटका दिया।
जानकारी
नरेन ने 16 गेंदें डॉट डाली
नरेन ने 4 ओवर के कोटे में 16 डॉट गेंदें डालीं। उनका इकॉनमी 3.20 की रही। उन्होंने पूरे स्पेल में सिर्फ एक छक्का खाया। नरेन के 4 ओवर खत्म होने तक मुंबई की टीम 16 ओवर में 95/6 के स्कोर पर पहुंच चुकी थी।
करियर
ऐसा रहा है नरेन का IPL करियर
IPL 2026 में नरेन शानदार लय में नजर आए हैं। उन्होंने 12 मुकाबलों में 21.50 की औसत से 14 विकेट झटके हैं, जबकि उनकी इकॉनमी 6.40 की रही है। IPL करियर में नरेन अब तक 201 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उनके नाम 25.35 की औसत से 206 विकेट दर्ज हैं। उनकी इकॉनमी 6.77 की है। MI के खिलाफ भी नरेन का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 26 मुकाबलों में 24.35 की औसत से 28 विकेट हासिल किए हैं।