LOADING...
IPL 2026: SRH के डेविड पायने बचे हुए सीजन से बाहर
डेविड पायने बचे हुए सीजन से बाहर (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: SRH के डेविड पायने बचे हुए सीजन से बाहर

Apr 16, 2026
04:41 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपना अगला मैच 18 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से खेलना है। इस मैच से पहले SRH के लिए बुरी खबर है। SRH के तेज गेंदबाज डेविड पायने बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं। वह टखने में चोट लगने के कारण आगामी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। SRH ने गुरुवार (16 अप्रैल) को आधिकारिक तौर पर ये ऐलान किया है।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

आंकड़े 

IPL 2026 में 2 मैच खेले पायने 

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज पायने ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में उन्होंने 2 विकेट लिए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में वह कोई विकेट नहीं ले सके थे। उस मैच में उन्होंने अपने 2 ओवर में 35 रन लुटाए थे। इसके बाद उन्हें किसी और मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था।

Advertisement

अंक तालिका 

SRH ने जीते हैं अपने 2 मैच 

SRH को अगला मैच शुक्रवार (18 अप्रैल) को अपने घरेलू मैदान पर खेलना है। SRH फिलहाल पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन की कप्तानी में खेल रही है। कमिंस के जल्द ही टीम से जुड़ने की संभावना है। IPL 2026 में SRH ने अब तक 2 मैच जीते हैं और 3 में शिकस्त झेली है। SRH ने राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ जीत दर्ज की है।

Advertisement