IPL 2026: SRH ने जैक एडवर्ड्स की जगह पर 35 वर्षीय तेज गेंदबाज को शामिल किया
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने डेविड पायने को अपने साथ जोड़ा है। दरअसल, जैक एडवर्ड्स टीम से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पर पायने को शामिल किया है। SRH ने आधिकारिक तौर पर ये ऐलान किया है। बता दें कि पायने ने अब तक IPL में डेब्यू नहीं किया है। वह आगामी सीजन के दौरान खेलते हुए नजर आ सकते हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
आंकड़े
टी-20 क्रिकेट में 233 मैच खेल चुके हैं पायने
35 साल के पायने को टी-20 क्रिकेट खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अब तक 233 मैच खेले हैं, जिसमें 21.16 की औसत और 8.03 की इकॉनमी रेट के साथ 304 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देते हुए 5 विकेट लेना रहा है। उन्होंने इंग्लैंड की ओर से एक वनडे मैच (बनाम नीदरलैंड, 2022) भी खेला है।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Jack Edwards has been ruled out of the season due to injury. Get well soon, Jack! 🫶
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 24, 2026
David Payne has been named as the replacement player for TATA IPL 2026 🔥 pic.twitter.com/iD3F5oNkId
टीम
ऐसी है SRH की पूरी टीम
बल्लेबाज: ट्रेविस हेड, स्मरण रविचंद्रन और अनिकेत वर्मा। ऑलराउंडर: अभिषेक शर्मा, कामिन्दु मेंडिस, नितीश रेड्डी, शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, और हर्ष दुबे। विकेटकीपर: ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और सलिल अरोड़ा। गेंदबाज: ब्रायडन कार्स, पैट कमिंस, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्शल पटेल, जिशान अंसारी, शाकिब हुसैन, ओंकार तुकाराम तरमले, अमित कुमार, प्रफूल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा, शिवम मावी और पायने।
कार्यक्रम
28 मार्च को अपना पहला मैच खेलेगी SRH की टीम
SRH की टीम IPL 2026 में अपने अभियान की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच से करेगी। शुरुआती कुछ मैचों में पैट कमिंस नहीं खेलेंगे और उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन कप्तानी करेंगे। SRH अपने दूसरे मैच में 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी। इसके बाद डी SRH को 5 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से और 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) से मैच खेलने हैं।