IPL 2026: शुभमन गिल पर लगा जुर्माना, जानिए क्या है कारण
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल पर धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है। यह मामला दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 8 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले से जुड़ा है। इस रोमांचक मैच में GT ने DC को 1 रन से हरा दिया। यह इस सीजन में टीम का पहला ओवर-रेट अपराध था, जिसके चलते गिल पर कार्रवाई की गई।
बयान
12 लाख रुपये लगा जुर्माना
IPL के आधिकारिक बयान के अनुसार, आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत पहली बार धीमी ओवर गति रखने पर कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। इसी नियम के तहत गिल पर भी इतना ही जुर्माना लगाया गया। नियमों के मुताबिक, दूसरी बार अपराध पर कप्तान पर 24 लाख रुपये और टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया जाता है, जबकि तीसरी बार सजा और कड़ी हो जाती है।
मैच
रोमांचक रहा मैच
मैच में GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए थे। गिल ने 45 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में GT 210 रन ही बना सकी और 1 रन से मैच हार गई। आखिरी ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने 13 रन बचा लिए। अंतिम 2 गेंद पर 2 रन चाहिए थे। डेविड मिलर बल्लेबाजी पर थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं आया और अंतिम गेंद पर कुलदीप यादव रन आउट हो गए।