LOADING...
IPL 2026: GT बनाम CSK मैचों के कार्यक्रम में हुए बदलाव
GT बनाम CSK मैचों के कार्यक्रम में हुआ बदलाव (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: GT बनाम CSK मैचों के कार्यक्रम में हुए बदलाव

Apr 13, 2026
07:13 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच होने वाले 2 मैचों की तारीखों में बदलाव हुए हैं। दरअसल, 26 अप्रैल वाला मैच अब 21 मई को, और 21 मई वाला मुकाबला अब 26 अप्रैल को खेला जाएगा। बता दें कि अहमदाबाद और गुजरात के कई हिस्सों में अप्रैल में नगर निगम चुनाव होने हैं और इसको ध्यान में रखते हुए ये बदलाव किए गए हैं।

कार्यक्रम 

कार्यक्रम में हुए बदलाव 

पूर्व कार्यक्रम के अनुसार, 26 अप्रैल को CSK और GT का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होना था। अब यह बदलकर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा और मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। इसी तरह CSK और GT के बीच 21 मई को होने वाला मुकाबला अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मैच पहले चेन्नई में खेला जाना था।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement