LOADING...
IPL 2026: संजू सैमसन ने DC के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'
संजू सैमसन ने DC के खिलाफ खेली शानदार पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: संजू सैमसन ने DC के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

May 05, 2026
11:22 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (87*) खेली। यह उनके IPL करियर का 27वां और DC के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 32 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत ही CSK की टीम शुरुआती झटके से उभरकर मैच जीतने में सफल रही। इस पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

बल्लेबाजी

कैसी रही सैमसन की पारी और साझेदारी?

CSK को 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 45 रन तक 2 झटके लग गए थे। उसके बाद एक छोर पर खड़े सलामी बल्लेबाज सैमसन ने उन्होंने कार्तिक शर्मा (41*) के साथ पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए नाबाद 114 रन की मैच जिताऊ शतकीय साझेदारी निभाई। इस दौरान सैमसन ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। वह पारी में 52 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों से 87 रन बनाकर नाबाद रहे।

प्रदर्शन

IPL 2026 में 2 शतक जड़ने वाले एकमात्र बल्लेबाज

सैमसन का IPL 2026 में अब तक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। वह 10 पारियों में 57 से अधिक की औसत और 167 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ 400 से अधिक रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक और एक अर्धशतक भी शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 115 रन का रहा है। वह इस संस्करण में 2 शतक जड़ने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। वह इस समय ऑरेंज कैप की दौड़ में 5वें नंबर पर मौजूद हैं।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है सैमसन का IPL करियर?

सैमसन ने अपने IPL करियर में अब तक 186 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31.91 की औसत और 140.93 की स्ट्राइक रेट के साथ 5,100 से अधिक रन बना लिए हैं। वह इस लीग में 27 अर्धशतकों के अलावा 5 शतक भी जड़ चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 119 रन का रहा है। वह IPL में 240 छक्के और 421 चौके भी लगा चुके हैं। वह CSK से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) और DC का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Advertisement