LOADING...
IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार की यॉर्कर पर बोल्ड हुआ डेब्यू करने वाला ये बल्लेबाज, देखें वीडियो  
भुवनेश्वर कुमार ने की सटीक यॉर्कर (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार की यॉर्कर पर बोल्ड हुआ डेब्यू करने वाला ये बल्लेबाज, देखें वीडियो  

Apr 27, 2026
08:18 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साहिल परख ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में अपना डेब्यू किया। अपनी पहली पारी में वह प्रभाव छोड़ने में असफल रहे और भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए। परख अपना खाता भी नहीं खोल सके। भुवनेश्वर ने सटीक यॉर्कर से उनका विकेट हासिल किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

भुवनेश्वर

भुवनेश्वर की दूसरी ही गेंद पर बोल्ड हुए परख 

DC की ओर से परख और केएल राहुल पारी की शुरुआत करने आए। अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर ने 18 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज को मौका ही नहीं दिया। भुवनेश्वर ने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के सामने लगभग 134 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से स्विंग होती हुई यॉर्कर की, जिसका बल्लेबाज के पास कोई जवाब नहीं दिखा। परख 2 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हुए। गेंद ने उनके मिडिल स्टंप को उखाड़ दिया।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement