LOADING...
IPL 2026: RR बनाम LSG मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी जयपुर की पिच
LSG से भिड़ेगी RR की टीम (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: RR बनाम LSG मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी जयपुर की पिच

May 18, 2026
04:30 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 64वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से 19 मई को होगा। RR ने 6 मैच जीते हैं और 6 में ही हार का सामना किया है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए RR को जीत जरूरी है। LSG ने 4 मैच जीते हैं और 8 में शिकस्त झेली है। आइए मैच से जुड़ी अहम बातों पर नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड 

LSG के खिलाफ RR का पलड़ा रहा है भारी

अब तक दोनों टीमों की भिड़ंत में RR का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमें 7 मैचों में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से 5 मुकाबले RR ने अपने नाम किए हैं, वहीं LSG सिर्फ 2 मैच ही जीत पाई है। IPL 2026 की पहली भिड़ंत में RR ने 40 रन से जीत दर्ज की थी। IPL 2025 में दोनों टीमें सिर्फ एक मैच में आपस में भिड़ी थी, जिसमें LSG ने 2 रन से जीत दर्ज की थी।

LSG 

ऐसी हो सकती है LSG की टीम

LSG ने अपने आखिरी मैच में CSK को 7 विकेट से हराया था। उस मैच में LSG ने जीत के लिए मिले 188 रन के लक्ष्य को हासिल किया था। LSG के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने पिछले मैच में 90 रन बनाए थे। वह एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे। संभावित एकादश: मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव।

Advertisement

RR 

इस संयोजन के साथ उतर सकती है RR की टीम

RR को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ हार मिली थी। उस मैच में RR के शीर्षक्रम को छोड़कर अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया था। पिछ्ला मैच नहीं खेलने वाले रविंद्र जडेजा LSG के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं। संभावित एकादश: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, और यश राज पुंजा।

Advertisement

जानकारी

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर

LSG: दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बडोनी, जोश इंग्लिस और जॉर्ज लिंडे। RR: दासुन शनाका, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, युधवीर सिंह चरक,और विग्नेश पुथुर।

स्टेडियम 

कैसा है सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच का मिजाज?

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है, जो आमतौर पर बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों को मदद करती है। मैच के शुरुआती ओवरों से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। चूंकि, मैदान की बाउंड्री बड़ी है, इसलिए बल्लेबाजों को रन बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाने के इरादे से उतरेगी। हाउस्टेट के मुताबिक, यहां पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन है।

जानकारी

ऐसा रहेगा जयपुर का मौसम

एक्यूवेदर के मुताबिक, 19 मई को जयपुर में अच्छी गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत रात 7:30 बजे होगी। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

प्रदर्शन 

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें

सूर्यवंशी ने 12 पारियों में 40.50 की औसत और 234.78 की स्ट्राइक रेट के साथ 486 रन बनाए हैं। मार्श ने 12 पारियों में 38.91 की औसत और 162.15 की स्ट्राइक रेट के साथ 467 रन अपने नाम किए हैं। अपनी तेज गति के लिए मशहूर आर्चर ने 12 मैचों में 23.52 की औसत और 9.09 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट लिए हैं। वह विपक्षी बल्लेबाजों की कठिन परीक्षा ले सकते हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

LSG और RR के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement