LOADING...
IPL 2026: RR बनाम CSK मुकाबले का प्रीव्यू और अहम आंकड़े, जानिए कैसी होगी पिच
CSK के लिए विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन नजर आ सकते हैं (फाइल तस्वीर)

IPL 2026: RR बनाम CSK मुकाबले का प्रीव्यू और अहम आंकड़े, जानिए कैसी होगी पिच

Mar 29, 2026
03:57 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा। मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL 2025 में दोनों टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। CSK अंक-तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी। वहीं, RR की टीम ने 9वें स्थान पर टूर्नामेंट समाप्त किया था। ऐसे में पहले मैच में दोनों टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। आइए मैच से जुड़ी अहम बातें जान लेते हैं।

हेड-टू-हेड

दोनों टीमों के बीच रही है कड़ी टक्कर 

IPL में CSK और RR के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान CSK को 16 मुकाबलों में जीत मिली है। RR ने 15 मैच अपने नाम किए हैं। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे। इन दोनों मैच को RR ने अपने नाम किया था। पहला मैच उसने 6 विकेट और दूसरा मैच 6 रन से जीता था। IPL 2024 का एकमात्र मैच CSK ने 5 विकेट से अपने नाम किया था।

संयोजन

इस संयोजन के साथ उतर सकती है CSK 

CSK के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हैं, ऐसे में वह शुरुआती मुकाबलों से बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभालते नजर आ सकते हैं। सैमसन और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ टीम को मजबूत शुरुआत देना चाहेंगे। तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई खलील अहमद के हाथों में होगी। CSK की संभावित एकादश: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद।

Advertisement

टीम

ऐसी हो सकती है RR की प्लेइंग इलेवन 

RR का बल्लेबाजी क्रम मजबूत नजर आ रहा है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पहली गेंद से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना चाहेंगे। युवा कप्तान रियान पराग से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। रविंद्र जडेजा के टीम में आने से उनकी मजबूती और बढ़ी है। RR की संभावित एकादश: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने।

Advertisement

जानकारी

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर

CSK: अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर। RR: नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और युधवीर सिंह चरक।

पिच

कैसी है बारसापारा स्टेडियम की पिच?

बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है और यह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। अमूमन यहां पर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। गेंदबाजों को इस पिच पर ज्यादा मदद नहीं मिलती है। जिसके कारण उन्हें विकेट निकालने के एडी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है। हालांकि, स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 198 रन का है, जबकि दूसरी पारी 180 रन है।

जानकारी

कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार, 30 मार्च को गुवाहाटी का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 19 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की 15 प्रतिशत उम्मीद है। बारिश नहीं हुई तो अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

नजरें

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें 

यशस्वी ने पिछले 10 मुकाबलों में 167.76 की स्ट्राइक रेट से 458 रन बनाए हैं। रियान के बल्ले से पिछले 10 मैच में 171.08 की स्ट्राइक रेट से 284 रन निकले हैं। शिवम ने पिछले 10 मैचों में 41.86 की औसत से 293 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा ने पिछले 8 मैच में 8.88 की इकॉनमी से 7 विकेट चटकाए हैं। नूर ने पिछले 10 मैचों में 8.29 की इकॉनमी से 14 विकेट अपने नाम किए हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

CSK और RR के बीच यह मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement