IPL 2026: PBKS के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा- रिपोर्ट
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) अब अपने अगले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) से 16 अप्रैल को भिड़ेगी। इस मैच से पहले खबर है कि रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। वह पिछले मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझते हुए नजर आए थे और सम्भवतः इसी कारण से मैच नहीं खेल पाएंगे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
रिपोर्ट
जल्द ही औपचारिक ऐलान करेगी MI
क्रिकबज के मुताबिक, रोहित की फिटनेस पर MI का टीम प्रबंधन जल्द ही अपडेट देने वाली है। RCB के खिलाफ मैच की दूसरी पारी के दौरान रोहित की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, और चोट के कारण अपनी पारी बीच में ही छोड़नी पड़ी थी। रिटायर्ड हर्ट होने से पहले उन्होंने 13 गेंदों में 19 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। MI को उस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
प्रदर्शन
IPL 2026 में रोहित का प्रदर्शन
IPL 2026 में रोहित ने 4 पारियों में 45.66 की औसत और 165.06 की स्ट्राइक रेट के साथ 137 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक अर्धशतक लगाया। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में 78 रन की पारी खेली थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विरुद्ध उन्होंने 35 रन बनाए थे। अपनी तीसरी पारी में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ वह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए थे।