LOADING...
IPL 2026: श्रेयस अय्यर की अविश्वनसीय फील्डिंग देखकर हैरान रह गए रोहित शर्मा, देखें वीडियो 
अय्यर ने की जोरदार फील्डिंग (तस्वीर: एक्स/@PunjabKingsIPL)

IPL 2026: श्रेयस अय्यर की अविश्वनसीय फील्डिंग देखकर हैरान रह गए रोहित शर्मा, देखें वीडियो 

Apr 16, 2026
09:57 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 195/6 का स्कोर बनाया। इस पारी के दौरान PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने फील्डिंग में अविश्वसनीय प्रयास किया। उनकी चपल फील्डिंग के चलते ही MI के कप्तान हार्दिक पांड्या 14 रन बनाकर आउट हुए। अय्यर की फील्डिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

कैच 

अय्यर की मदद से बार्टलेट ने पकड़ा पांड्या का कैच

18वें ओवर में मार्को जानसेन की गेंद पर पांड्या ने बड़ा शॉट खेला, जिसमें गेंद बल्ले के निचले हिस्से में लगने के बावजूद लांग-ऑफ की तरफ गई। बॉउंड्री पर अय्यर ने गेंद को दोनों हाथों से लपका (उस समय वह बाउंड्री लाइन के बाहर थे) और हवा में ही रहते हुए गेंद को अपने साथी बार्टलेट की ओर उछाल दिया। आखिर में बार्टलेट ने पांड्या का कैच पकड़ा। डगआउट में बैठे रोहित शर्मा भी इस कोशिश से हैरान रह गए।

Advertisement