IPL 2026: बेन डकेट की जगह पर DC में शामिल हुए रेहान अहमद
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बचे हुए सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर रेहान अहमद को शामिल किया है। उन्हें DC ने बेन डकेट की जगह पर अपने साथ जोड़ा है। गुरुवार (23 अप्रैल) को DC ने ये औपचारिक घोषणा की। बता दें कि 21 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी ने अब तक IPL में नहीं खेला है। उन्हें 75 लाख रुपये में जोड़ा गया है।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
🚨 𝐑𝐞𝐡𝐚𝐧 𝐢𝐬 𝐚 𝐓𝐢𝐠𝐞𝐫 🔥🐅
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 23, 2026
The 21-year-old all-rounder replaces Ben Duckett in our squad. pic.twitter.com/ksxXTGXsiq
आंकड़े
अब तक 97 टी-20 खेल चुके हैं रेहान अहमद
लेग ब्रेक गेंदबाजी करने वाले अहमद ने अब तक 97 टी-20 मैचों में 28.11 की औसत और 8.13 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 85 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा। दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उन्होंने 75 पारियों में 18.46 की औसत और 125.70 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,071 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं।
मैच
DC ने अब तक जीते हैं 3 मैच
अक्षर पटेल की कप्तानी वाली DC ने IPL 2026 में अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में टीम जीती है और 3 में ही हार का सामना किया है। अंक तालिका में DC की टीम फिलहाल 5वें पायदान पर हैं। DC अब अपने अगले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 25 अप्रैल को भिड़ेगी। अपने पिछले मैच में DC को SRH के खिलाफ हार मिली थी।