LOADING...
IPL 2026: विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को किया फ्लाइंग किस, वायरल हुए ये मीम्स
विराट कोहली ने शानदार पारी खेली (फाइल तस्वीर)

IPL 2026: विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को किया फ्लाइंग किस, वायरल हुए ये मीम्स

Mar 28, 2026
11:53 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ IPL के नए सीजन का शानदार आगाज हुआ। मैच में विराट कोहली (69*), देवदत्त पडिक्ल (61) और ईशान किशन (80) ने धमाकेदार पारियां खेलीं। गेंदबाजी में डेब्यू कर रहे जैकब डफी और डेविड पेन ने अच्छा प्रदर्शन किया। मैच के कई मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए। आइए उन पर नजर डालते हैं।

पल

ईशान और कोहली के बीच दिखा दोस्ताना अंदाज 

बल्लेबाजी के लिहाज से कोहली और ईशान के लिए ये मुकाबला शानदार रहा। ईशान ने 38 गेंदों का सामना कर 80 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके और 5 छक्के निकले। वहीं, कोहली ने 38 गेंदों का सामना कर 69 रन बनाए। कोहली जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहे थे तब ईशान के साथ उनका एक दोस्ताना अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। कोहली प्यार से ईशान के गाल छू रहे थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो 

Advertisement

कीस

कोहली ने अनुष्का शर्मा को किया फ्लाइंग किस 

मैच खत्म होने बाद कोहली जब पवेलियन जा रहे थे, तभी उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस किया। इसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। कोहली IPL 2025 के फाइनल के बाद पहली बार कोई टी-20 मुकाबला खेल रहे थे। यह दिग्गज खिलाड़ी टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुका है। वह अपनी पत्नी के साथ अब लंदन रहते हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें कोहली और अनुष्का का वीडियो 

Advertisement