LOADING...
IPL 2026: RCB बनाम MI मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी रायपुर की पिच
RCB इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: RCB बनाम MI मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी रायपुर की पिच

May 09, 2026
05:04 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। ये मुकाबला रायपुर में होगा, इस संस्करण यहां पहला मैच होगा। RCB ने अब तक 10 मैच खेले हैं। 6 मुकाबलों में उसे जीत और 4 में उसे हार मिली है। MI को इस संस्करण 7 मैच में हार मिली है। टीम केवल 3 मैच जीत पाई है। ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड

RCB के खिलाफ MI का पलड़ा रहा है भारी 

IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान RCB को 16 मैच में जीत मिली है। MI ने 19 मैच अपने नाम किए हैं। इस संस्करण दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच खेला जाएगा। पहले मुकाबले में RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए MI को 18 रन से हराया था। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मैच हुआ था जिसे RCB ने 12 रन से अपने नाम किया था।

संयोजन

इस संयोजन के साथ उतर सकती है RCB 

RCB को पिछले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है। खराब फॉर्म में चल रहे रोमारियो शेफर्ड की जगह जॉर्डन कॉक्स को मौका मिल सकता है। विराट कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, जॉर्डन कॉक्स, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, मंगेश यादव और जोश हेजलवुड।

Advertisement

प्लेइंग इलेवन

इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है MI 

MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का इस मैच भी खेलना मुश्किल लग रहा है। वह चोटिल हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव एक बार फिर कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नजर आएंगे। पिछले मैच में इस खिलाड़ी ने शानदार पारी खेली थी। संभावित एकादश: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा।

Advertisement

जानकारी

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर

MI: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट। RCB: टिम डेविड, रसिख सलाम डार, विकी ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर और रोमारियो शेफर्ड।

पिच

ऐसा होगा पिच का मिजाज 

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम एक संतुलित और निष्पक्ष क्रिकेट स्थल के रूप में जाना जाता है। इस मैदान की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान रूप से पर्याप्त सहायता प्रदान करती है। IPL में अब तक यहां 6 मुकाबले हुए हैं। 2 मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। 4 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 147 रन रहा है।

जानकारी

ऐसा रहेगा रायपुर का मौसम 

एक्यूवेदर के मुताबिक, 10 मई को रायपुर में अच्छी गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत रात 7:30 बजे होगी। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

नजर

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर 

RCB के लिए कोहली ने पिछले 10 मैचों में 164.06 की स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाए हैं। रजत के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 318 रन निकले हैं। MI के लिए रिकेल्टन ने पिछले 8 मैच में 190.95 की स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में भुवनेश्वर ने पिछले 10 मैच में 7.64 की इकॉनमी से 17 विकेट लिए हैं। MI से गजनफर ने पिछले 8 मैचों में 9.92 की इकॉनमी से 12 विकेट चटकाए हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला? 

RCB और MI के बीच यह मुकाबला 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement