IPL 2026, RCB बनाम CSK: चिन्नास्वामी में अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ के नाम हुआ स्टैंड
क्या है खबर?
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने बेंगलुरु के प्रतिष्ठित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ के नाम पर स्टैंड का नामकरण किया। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच हुआ और इसी दौरान एक कार्यक्रम में इसका ऐलान हुआ। द्रविड़ और कुंबले अपने पूरे परिवार के साथ इस दौरान उपस्थित रहे। KSCA के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद भी इस दौरान मौजूद रहे।
योगदान
कुंबले और द्रविड़ का भारतीय क्रिकेट में रहा है अहम याेगदान
बता दें कि कुंबले और द्रविड़ का भारतीय क्रिकेट में काफी अहम याेगदान रहा है। कुंबले टेस्ट (619 विकेट) और वनडे (337 विकेट) दोनों में भारत के अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 953 विकेट चटकाए हैं। द्रविड़ सभी प्रारूपो में भारत के तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 504 मैचों में 48 शतक और 145 अर्धशतक सहित 24,064 रन बनाए हैं। इन दोनों दिग्गजों ने भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें स्टैंड
A historic honour for two icons of the game 👏#RahulDravid & @anilkumble1074 have stands unveiled in their name at Chinnaswamy - a legacy that will stand tall forever 🙌#TATAIPL 2026 | #RCBvCSK | LIVE NOW 👉 https://t.co/2TGcMIndez pic.twitter.com/tUrq8sfuFN
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 5, 2026
स्टैंड
शांता रंगस्वामी के नाम भी एक स्टैंड
कुंबले और द्रविड़ के साथ-साथ चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम पूर्व भारतीय महिला कप्तान शांता रंगस्वामी के नाम पर भी रखा गया। यह भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को एक बड़ी श्रद्धांजलि है। रंगास्वामी टेस्ट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला थीं और महिला क्रिकेट के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने 1976 से 1991 के बीच 16 टेस्ट और 19 वनडे मैचों में 1,037 रन बनाए थे। इसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक थे।