LOADING...
IPL 2026: रसिख सलाम ने LSG के खिलाफ लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
रसिख सलाम ने मैच में शानदार गेंदबाजी की (फाइल तस्वीर)

IPL 2026: रसिख सलाम ने LSG के खिलाफ लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े

Apr 15, 2026
11:09 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज रसिख सलाम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ उनकी घातक गेंदबाजी के कारण LSG की पूरी टीम सिर्फ 146 रन पर ऑलआउट हो गई। आखिर में RCB ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। ऐसे में आइए रसिख की गेंदबाजी और उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

गेदबाजी

ऐसी रही रसिख की गेंदबाजी 

रसिख ने 4 ओवर गेंदबाजी की और केवल 24 रन देकर 4 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 6 की रही। इस खिलाड़ी ने एडेन मार्करम (12), आयूष बडोनी (38), मुकुल चौधरी (39) और आवेश खान (1) को अपना शिकार बनाया। इस संस्करण जम्मू कश्मीर के इस गेंदबाज ने सिर्फ 2 मुकाबले खेले हैं और उसकी 2 पारियों में 9.40 की उम्दा औसत के साथ 5 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 6.87 की रही है।

करियर

ऐसा रहा है रसिख का IPL करियर 

रसिख ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2019 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेला था। वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम का भी हिस्सा रहे हैं। इस खिलाड़ी ने 15 मुकाबले खेले हैं और इसकी 15 पारियों में 30.40 की औसत से 15 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी 10.50 की रही है। टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 44 मैच में 55 विकेट लिए हैं। उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल भी लिया है।

Advertisement

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती RCB 

LSG से एडेन मार्करम (12), और निकोलस पूरन (1) जल्दी आउट हुए। इसके बाद मिचेल मार्श (40) और आयुष बडोनी (38) ने अच्छी बल्लेबाजी की। लगातार गिर रहे विकेटों के बीच मुकुल चौधरी ने 39 रन का उपयोगी योगदान दिया और LSG ने सभी विकेट खोकर 146 रन बनाए। जवाब में फिलिप सॉल्ट (7) के जल्दी आउट होने के बाद कोहली (49) ने आक्रामक बल्लेबाजी की। इसके बाद रजत पाटीदार (27) और देवदत्त (23) ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement