LOADING...
IPL 2026: राशिद खान ने तीसरी बार लिया 4 विकेट हॉल, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'
राशिद खान ने घातक गेंदबाजी की (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: राशिद खान ने तीसरी बार लिया 4 विकेट हॉल, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

May 09, 2026
11:51 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए। ये उनके IPL करियर का सिर्फ तीसरा 4 विकेट हॉल रहा। उनकी घातक गेंदबाजी के कारण राजस्थान रॉयल्स (RR) की पूरी टीम सिर्फ 152 रन पर ऑलआउट हो गई। GT को मैच में 77 रन से बड़ी जीत मिली। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच चुना' गया।

गेंदबाजी

ऐसी रही राशिद की गेंदबाजी 

राशिद ने मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और 33 रन देकर 4 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 8.20 की रही। इस खिलाड़ी ने ध्रुव जुरेल (24), रविंद्र जडेजा (38), डोनोवन फरेरा (4) और शुभम दुबे (15) को अपना शिकार बनाया। इस खिलाड़ी ने RR के मध्यक्रम की कमर तोड़ कर रख दी। IPL 2026 में राशिद ने पहली बार 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा जेसन होल्डर ने 2.3 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए।

करियर

ऐसा रहा है राशिद का IPL करियर 

राशिद ने पहला IPL मुकाबला 2017 में खेला था। अब तक उन्होंने 147 मैच खेले हैं और 23.72 की औसत से 173 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी 7.17 की रही है। इस खिलाड़ी ने 3 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/24 का रहा है। IPL 2026 में इस खिलाड़ी ने 11 मैच की 11 पारियों में 22.60 की औसत से 15 विकेट चटकाए हैं। वह इस संस्करण छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement