LOADING...
IPL 2026: क्या है राजस्थान रॉयल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए मजबूत प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी (फाइल तस्वीर)

IPL 2026: क्या है राजस्थान रॉयल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए मजबूत प्लेइंग इलेवन

Mar 21, 2026
05:23 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो जाएगी, जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RR) अपना पहला मैच 30 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ खेलेगी। RR की कप्तानी रियान पराग करेंगे जो अपनी टीम को दूसरा खिताब दिलाने का प्रयास करेंगे। बता दें कि RR पिछले सीजन में 9वें स्थान पर रहकर टूर्नामेंट से बाहर हुई थी। इस बीच RR की टीम की मजबूती और कमजोरी के बारे में जानते हैं।

टीम

ऐसी है RR की पूरी टीम 

बल्लेबाज: शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और अमन राव पेराला। ऑलराउंडर: रियान पराग (कप्तान) और रविंद्र जडेजाविकेटकीपर: ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा और रवि सिंह। गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंजा, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने और कुलदीप सेन। RR ने नीलामी में बिश्नोई को खरीदने के लिए 7.20 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

मजबूती 

ये है राजस्थान रॉयल्स की मजबूती 

RR की IPL 2026 में सबसे बड़ी ताकत उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और संतुलित टीम संयोजन है। यशस्वी और वैभव जैसे आक्रामक बल्लेबाज टीम को तेज शुरुआत दिलाने में माहिर हैं, जबकि मध्यक्रम में स्थिरता और अंत में तेजी से रन बनाने की क्षमता भी मौजूद है। इसके साथ ही टीम के पास ऑलराउंड खिलाड़ियों की अच्छी मौजूदगी है, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देते हैं। तेज गेंदबाजी का अच्छा संतुलन टीम को हर परिस्थिति में खतरनाक बनाता है।

Advertisement

कमजोरी

ये RR टीम की कमजोरी 

RR की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी अनुभवहीनता और टीम संतुलन को लेकर अनिश्चितता है। मध्यक्रम की निरंतरता पहले भी समस्या रही है, जिससे बड़े मुकाबलों में टीम लड़खड़ा जाती है। इसके अलावा निचले क्रम की बल्लेबाजी गहराई भी चिंता का विषय है। तेज गेंदबाजी में भरोसेमंद भारतीय विकल्पों की कमी टीम को कमजोर बनाती है। साथ ही युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा निर्भरता दबाव में प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है।

Advertisement

प्लेइंग इलेवन

ऐसी हो सकती है RR की प्लेइंग इलेवन 

RR की टीम यशस्वी और वैभव की सलामी जोड़ी के साथ उतरेगी। विदेशी खिलाड़ियों में आर्चर, हेटमायर, फरेरा, और बर्गर को मौका दिया जा सकता है। बिश्नोई को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल किया जा सकता है। बेस्ट प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, डोनावन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा। सैम कर्रन पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ये टीम के लिए बड़ा झटका है।

Advertisement