LOADING...
IPL 2026, क्वालीफायर-2: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जोरदार टक्कर
सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026, क्वालीफायर-2: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जोरदार टक्कर

May 28, 2026
05:04 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से 29 मई को होगा। RR ने 2022 में आखिरी बार फाइनल मैच खेला था। ऐसे में रियान पराग के पास टीम को फाइनल में पहुंचाने का शानदार मौका होगा। वहीं, GT ने 2023 के बाद से फाइनल नहीं खेला है। ऐसे में आइए उन खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिनके बीच मुकाबले में कांटे की टक्कर हो सकती है।

#1 

शुभमन गिल बनाम जोफ्रा आर्चर 

इस सीजन में GT के कप्तान शुभमन गिल का अच्छा प्रदर्शन रहा है। उनके सामने RR के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चुनौती पेश कर सकते हैं। क्रिकइंफो के मुताबिक, अब तक इन दोनों खिलाड़ियों का आमना-सामना 7 IPL पारियों में हुआ है, जिसमें आर्चर ने 3 बार गिल को आउट किया है। दूसरी तरफ, गिल ने इस तेज गेंदबाज के खिलाफ 30 गेंदों में 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए हैं।

#2 

वैभव सूर्यवंशी बनाम कगिसो रबाडा 

RR के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में 650 से अधिक रन बना चुके हैं। उन्होंने इस सीजन में दिग्गज गेंदबाजों की पिटाई की है। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने पिछले मैच में SRH के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन की पारी खेली है। GT के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इस सीजन में पावरप्ले ओवरों में विकेट लेने में कामयाब हुए हैं। इस सीजन में सूर्यवंशी ने रबाडा के खिलाफ 7 गेंदों में 16 रन बनाए हैं।

Advertisement

#3 

राशिद खान बनाम ध्रुव जुरेल 

GT के प्रमुख स्पिनर राशिद खान इस सीजन में अब तक 19 विकेट ले चुके हैं। वह अपनी फिरकी के जाल में विपक्षी बल्लेबाजों को फंसाने की कोशिश करेंगे। RR के ध्रुव जुरेल और राशिद के बीच अच्छा मुकाबला होने की उम्मीद है। अब तक राशिद ने जुरेल को 2 पारियों में आउट किया है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने राशिद के खिलाफ 19 गेंदों में 26 रन बनाए हैं। IPL 2026 में जुरेल 508 रन बना चुके हैं।

Advertisement

#4 

जोस बटलर बनाम नांद्रे बर्गर

GT का बल्लेबाजी क्रम जोस बटलर पर काफी हद तक निर्भर करता है। सुदर्शन और गिल की सलामी जोड़ी के बाद बटलर टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। वह IPL 2026 में अब तक 38.30 की औसत और 159.10 की स्ट्राइक रेट के साथ 498 रन बना चुके हैं। RR के नांद्रे बर्गर उन्हें एक बार आउट कर चुके हैं। बर्गर इस सीजन में अब तक 13 विकेट ले चुके हैं।

Advertisement