LOADING...
IPL 2026, क्वालीफायर-1: RCB बनाम GT मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, कैसी होगी धर्मशाला की पिच?
RCB अच्छे फॉर्म में चल रही है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026, क्वालीफायर-1: RCB बनाम GT मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, कैसी होगी धर्मशाला की पिच?

May 25, 2026
10:53 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से 26 मई को होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल का टिकट हासिल करेगी, जबकि हारने वाली टीम के पास दूसरे क्वालीफायर के जरिए एक और मौका होगा। बता दें कि लीग चरण के बाद RCB ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि GT दूसरे स्थान पर रही। इस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरूरी बातें जानते हैं।

हेड-टू-हेड

दोनों टीमों के बीच बराबरी का रहा है मुकाबला 

IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान RCB को 4 मैच में जीत मिली है। GT ने भी 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं। IPL 2026 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए हैं। पहले मैच को GT ने 4 विकेट से अपने नाम किया था। दूसरे मैच में RCB को 5 विकेट से जीत मिली थी। IPL 2025 का एकमात्र मैच GT ने 8 विकेट से जीता था।

RCB

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है RCB 

पूरे सीजन RCB का प्रदर्शन कमाल का रहा है। ऐसे में इस बड़े मुकाबले से पहले टीम अपनी प्लेइंग इलेवन के साथ कोई बड़ा बदलाव कने को नहीं देखेगी। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से एक शानदार पारी की उम्मीद होगी। वहीं, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड पर नजरें रहेंगी। संभावित एकादश: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार।

Advertisement

GT

इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है GT 

GT भी अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव करने को नहीं देखेगी। टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों इस सीजन कमाल की रही है। कप्तान शुभमन गिल इस बड़े मैच में एक बेहतरीन पारी खेलने को देखेंगे। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की जोड़ी एक और दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी। संभावित एकादश: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज।

Advertisement

जानकारी

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर

GT: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया और कुमार कुशाग्र। RCB: टिम डेविड, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह और जॉर्डन कॉक्स।

पिच रिपोर्ट

कैसा होगा धर्मशाला की पिच का मिजाज?

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच हरियाणा के भिवानी से मंगवाई गई काली मिट्‌टी से तैयार की गई है। इस मिट्‌टी में बालू की मात्रा न के बराबर होती है। इसके चलते पिचों पर गति और उछाल दोनों मिलता है। यहां आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन समय निकलने के साथ स्पिनर्स भी जलवा दिखा सकते हैं। इसी तरह तेजी और अच्छा उछाल होने से टिकने के बाद बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स खेल सकते हैं।

जानकारी

ऐसा रहेगा धर्मशाला का मौसम 

एक्यूवेदर के अनुसार, 26 मई को धर्मशाला का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।

नजर

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें 

RCB के लिए कोहली ने पिछले 10 मैचों में 164.34 की स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए हैं। देवदत्त के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 308 रन निकले हैं। GT के लिए शुभमन ने पिछले 10 मैच में 167.65 की स्ट्राइक रेट से 451 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में भुवनेश्वर ने पिछले 10 मैच में 7.62 की इकॉनमी से 20 विकेट लिए हैं। GT से रबाडा ने पिछले 10 मैचों में 8.22 की इकॉनमी से 14 विकेट चटकाए हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

PBKS और GT के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement