IPL 2026: क्या है पंजाब किंग्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए मजबूत प्लेइंग इलेवन
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) की कप्तानी एक बार फिर श्रेयस अय्यर करेंगे। अय्यर पिछले सीजन में टीम को फाइनल तक ले गए थे, जहां उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन में PBKS अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इस बीच आइए PBKS की टीम की मजबूती और कमजोरी के बारे में जानते हैं।
टीम
ऐसा है PBKS का पूरा दल
बल्लेबाज: हरनूर सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, पाइला अविनाश और नेहाल वढेरा। ऑलराउंडर: मिचेल ओवेनस मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कश स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, कूपर कॉनॉली, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, प्रवीण दुबे और विशाल निशाद। विकेटकीपर: प्रभसिमरन सिंह और विष्णु विनोद। गेंदबाज: यश ठाकुर, विजयकुमार वैशाक, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, बेन द्वारशुइस और लॉकी फर्ग्युसन। PBKS ने IPL 2026 के लिए हुई नीलामी में सबको चौंकाते हुए द्वारशुइस को 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा था।
ताकत
ये है PBKS की ताकत
IPL 2026 में PBKS की सबसे बड़ी ताकत उनकी संतुलित और गहराई वाली टीम नजर आ रही है। बल्लेबाजी में आक्रामक और संभलकर खेलने वाले दोनों तरह के खिलाड़ी मौजूद हैं, जो हर परिस्थिति में ढल सकते हैं। वहीं, ऑलराउंडरों की भरमार टीम को अतिरिक्त मजबूती देती है। गेंदबाजी में अर्शदीप, चहल और यानसन जैसी तिकड़ी मैच का रुख बदलने में सक्षम है। टीम के पास मजबूत बेंच भी है, जिससे विकल्पों की कमी नहीं दिखती।
कमजोरी
ये है PBKS की सबसे बड़ी कमजोरी
IPL 2026 में PBKS की सबसे बड़ी कमजोरी उनका अस्थिर प्रदर्शन और अनुभव की कमी हो सकती है। टीम के कई खिलाड़ी प्रतिभाशाली जरूर हैं, लेकिन बड़े मुकाबलों में निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। मध्यक्रम कई बार दबाव में बिखर जाता है, जिससे मैच हाथ से निकल जाता है। इसके अलावा डेथ ओवरों में गेंदबाजी भी चिंता का विषय बनी रहती है, जहां टीम अक्सर ज्यादा रन खर्च कर देती है और यहीं से मुकाबला पलट जाता है।
प्लेइंग इलेवन
ऐसी हो सकती है PBKS की मजबूत प्लेइंग इलेवन
PBKS की टीम से प्रियांश और प्रभसिमरन सलामी बल्लेबाज होंगे। तेज गेंदबाजी की अगुआई अर्शदीप और स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा चहल के कंधों पर होगा। विजयकुमार वैशाक को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अय्यर अपने अनुभव से टीम को पहली बार चैंपियन बनाना चाहेंगे। बेस्ट प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, कूपर कॉनॉली, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।