IPL 2026: CSK बनाम KKR मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी चेन्नई की पिच
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 22वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से 14 अप्रैल को होगा। CSK ने अब तक 1 मैच जीता है और 3 में शिकस्त झेली है, जबकि KKR ने अपने 3 मैच हारे हैं और उनका 1 मैच बारिश की भेंट चढ़ा है। ऐसे में CSK के खिलाफ अगले मैच को जीतकर KKR पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। आइए मैच से जुड़ी बातों पर एक नजर डालते हैं।
हेड-टू-हेड
CSK का पलड़ा रहा है भारी
अब तक दोनों टीमों के बीच मैचों में CSK का पलड़ा भारी रहा है। IPL में ये दोनों टीमें कुल 32 मैचों में आमने-सामने थी, जिसमें से 20 मैच CSK ने जीते और 11 मैच KKR ने अपने नाम किए। इस बीच 1 मैच बेनतीजा रहा है। IPL 2025 में CSK और KKR के बीच 2 मैच खेले गए, जिसमें से दोनों टीमों ने 1-1 में जीत दर्ज की।
CSK
ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन
CSK ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराया था। उस मैच में संजू सैमसन ने शतक लगाया था। वह एक बार फिर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे। खराब फॉर्म में चल रहे कप्तान रुतुराज गायकवाड़ लय में वापसी का प्रयास करेंगे। संभावित एकादश: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, और खलील अहमद।
KKR
इस संयोजन के साथ उतर सकती है KKR
KKR को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ शिकस्त मिली थी। उस मैच में KKR ने 181/4 का स्कोर बनाया था और LSG ने ये लक्ष्य आसानी से हासिल किया था। संभावित एकादश: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, और कार्तिक त्यागी।
जानकारी
ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर
CSK: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, और मैट हेनरी। KKR: मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, मुजरबानी, मथीशा पथिराना, और उमरान मलिक।
स्टेडियम
कैसा है एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच का मिजाज?
चेन्नई की पिच लाल मिट्टी से बनी है जो आमतौर पर स्पिनरों को मदद करती है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है। यहां की विकेट अमूमन सूखी और सख्त होती है जो मैच आगे बढ़ने के साथ और खराब होती जाती है। बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए नजरें जमाने होती है। हाउस्टेट के मुताबिक, IPL में यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है।
जानकारी
कैसा रहेगा मौसम?
एक्यूवेदर के मुताबिक 14 अप्रैल को चेन्नई में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की उम्मीद है। मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से कम परेशानी होगी। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।
प्रदर्शन
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
KKR से रघुवंशी ने इस सीजन में 4 पारियों में 51.66 की औसत और 158.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 155 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए। सैमसन ने अपने पिछले मैच में DC के खिलाफ नाबाद 115 रन बनाए हैं। वह अपने दिन पर किसी भी विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण पर भारी पड़ सकते हैं। CSK के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने इस सीजन में 19.62 की औसत के साथ 8 विकेट लिए हैं।
जानकारी
कब और कहां देखें मुकाबला?
CSK और KKR के बीच यह मुकाबला 14 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।