IPL 2026: प्रसिद्ध कृष्णा ने LSG के खिलाफ लिए 4 विकेट, बने प्लेयर ऑफ द मैच
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के प्रसिद्ध कृष्णा ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में 4 विकेट चटकाए। वह अपनी टीम से सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में उनकी उम्दा गेंदबाजी के चलते LSG की टीम ने पहले खेलते हुए 164/8 का स्कोर बनाया। जवाब में GT ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
गेंदबाजी
शानदार रही प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी
प्रसिद्ध ने पारी के 7वें और अपने पहले ओवर में विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम (30) का विकेट चटकाया। इस तेज गेंदबाज ने अपने दूसरे ओवर में सिर्फ 3 रन दिए और इस बीच आयुष बडोनी को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद प्रसिद्ध ने निकोलस पूरन (19) और मुकुल चौधरी (18) को आउट किया। उन्होंने अपने 4 ओवर में 28 रन देते हुए ये विकेट चटकाए।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
🚨 PRASIDH KRISHNA NOW BECOMES JOINT HIGHEST WICKETTAKER IN IPL 2026 🚨 pic.twitter.com/jwOU8QmQMt
— Tanuj (@ImTanujSingh) April 12, 2026
करियर
ऐसा है प्रसिद्ध कृष्णा का IPL करियर
प्रसिद्ध ने साल 2018 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक इस लीग में 70 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 27.89 की औसत और 8.81 की इकॉनमी से 84 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल भी अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 28 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। वह GT के प्रमुख गेंदबाजों में शुमार हैं।
लेखा-जोखा
इस तरह से जीती GT की टीम
इकाना स्टेडियम में हुए मैच में LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए। LSG से मिचेल मार्श (11), आयुष बडोनी (9) और ऋषभ पंत (18) जल्दी आउट हुए। निरंतर गिर रहे विकेटों के बीच सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। जवाब में GT ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया, जिसमें कप्तान शुभमन गिल (56) और जोस बटलर (60) ने अर्धशतक लगाए।