IPL 2026: प्रभसिमरन सिंह ने लगाया लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 24वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ नाबाद 80 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह उनके IPL करियर का 9वां अर्धशतक रहा। IPL 2026 में यह उनके बल्ले से निकलने वाली लगातार दूसरी 50+ की पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से PBKS ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
जोरदार रही प्रभसिमरन की पारी
जीत के लिए मिले 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पारी के 7वें ओवर में दीपक चाहर के खिलाफ एक चौका और एक छक्का लगाया। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपना पचासा पूरा करने के बाद भी उन्होंने निरंतर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने अय्यर (66) के साथ मिलकर 139 रन की साझेदारी की। वह 39 गेंदों में 80 रन बनाकर नाबाद रहे।
करियर
ऐसा है प्रभसिमरन सिंह का IPL करियर
प्रभसिमरन ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 56 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 55 पारियों में लगभग 28 की औसत से उन्होंने 1,500 से अधिक रन बनाए हैं। इस खिलाड़ी के बल्ले से 1 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 का रहा है। प्रभसिमरन ने विकेटकीपर के तौर पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है।