LOADING...
IPL 2026 के प्लेऑफ से जुड़ी ये अहम बातें आपको जरूर जानिए चाहिए
RCB अंक-तालिका में शीर्ष पर रही (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026 के प्लेऑफ से जुड़ी ये अहम बातें आपको जरूर जानिए चाहिए

May 24, 2026
11:34 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला आखिरकार लीग चरण के 69वें मुकाबले में हो गया। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। इस जीत के साथ RR ने अंक तालिका में 16 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। RR अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 1, गुजरात टाइटंस (GT) 2 और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 3 के साथ प्लेऑफ में पहुंची।

अंक

प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के कितने अंक?

RCB ने 18 अंकों के साथ IPL 2026 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उनका नेट रन रेट (NRR) +0.783 का रहा। GT भी 18 अंकों (NRR: +0.695) के साथ दूसरे स्थान पर रही। SRH अपना आखिरी लीग मैच जीतने के बावजूद तीसरे स्थान पर रही। उनके 18 अंक (NRR: +0.524) रहे। चौथे स्थान पर रहने वाली RR ने 16 अंकों (NRR: +0.189) के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई।

फॉर्मेट

शीर्ष-2 टीमों को मिलेगा ये फायदा 

शीर्ष-2 में रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के 2 मौके मिलते हैं। प्लेऑफ का पहला मैच (क्वालिफायर-1) अंक तालिका की पहले और दूसरे नंबर की टीमों के बीच होगा। विजेता टीम सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी। इसके बाद तीसरे और चौथे नंबर की टीम एलिमिनेटर मुकाबला खेलेंगी, हारने वाली टीम लीग से बाहर हो जाएगी। इसके बाद क्वालिफायर-2 खेला (क्वालिफायर-1 में हारी हुई टीम बनाम एलिमिनेटर में विजेता टीम) जाएगा। जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी।

Advertisement

मुकाबले

कब और कहां खेले जाएंगे प्लेऑफ मुकाबले?

पहला क्वालीफायर 26 मई को धर्मशाला में RCB और GT के बीच खेला जाएगा। इसके अगले दिन ही चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में SRH और RR टीम की एलिमिनेटर मुकाबले में भिड़ंत होगी। चंडीगढ़ के मुल्लानपुर स्टेडियम में ही 29 मई को क्वालीफायर-2 खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई (रविवार) को होगा। IPL 2025 का फाइनल मुकाबला भी इसी मैदान में खेला गया था।

Advertisement

जानकारी

अन्य टीमों की स्थिति 

IPL 2025 की अंक तालिका पर नजर डालें तो पंजाब किंग्स (5वें), दिल्ली कैपिटल्स (छठे), कोलकाता नाइट राइडर्स (7वें), चेन्नई सुपरकिंग्स (8वें), मुंबई इंडियंस (9वें) और लखनऊ सुपर जायंट्स (10वें) अंतिम स्थान पर रही।

Advertisement