IPL 2026: फिलिप सॉल्ट ने लपका ईशान किशन का हैरतअंगेज कैच, वायरल हो रहा वीडियो
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से सामना हुआ। इसमें SRH की पारी के दौरान RCB के फिलिप सॉल्ट ने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए कप्तान ईशान किशन का सीमा रेखा पर एक हाथ से डाइव लगाते हुए हैरतअंगेज कैच पकड़ा। इस कैच की जमकर प्रशंसा हो रही है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
कैच
सॉल्ट ने कैसे पकड़ा दर्शनीय कैच?
ईशान मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 80 रन बनाकर खेल रहे थे। उस दौरान किशन ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर बल्ले का मुंह खोलकर बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से छक्का मारने का प्रयास किया, लेकिन सीमा रेखा पर खड़े सॉल्ट ने दौड़ लगाकर दाईं ओर छलांग लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया। इससे ईशान की पारी का अंत हो गया। इस कैच को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ कैचों गिना जा सकता है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें सॉल्ट के दर्शनीय कैच का वायरल वीडियो
𝐒𝐓𝐎𝐏 𝐖𝐇𝐀𝐓 𝐘𝐎𝐔 𝐀𝐑𝐄 𝐃𝐎𝐈𝐍𝐆 𝐀𝐍𝐃 𝐖𝐀𝐓𝐂𝐇 𝐓𝐇𝐈𝐒! 🛑
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
🎥 Phil Salt with an absolute one-handed screamer at the ropes 🫡
Do we already have the Catch of the Season on Day 1 of #TATAIPL 2026 🤔
Updates ▶️ https://t.co/Eo5z0jh4K4 #KhelBindaas | #RCBvSRH |… pic.twitter.com/pPax3pVNt9