LOADING...
IPL 2026: PBKS बनाम RR मुकाबले का प्रीव्यू और अहम आंकड़े, जानिए कैसी होगी पिच
PBKS कमाल के फॉर्म में चल रही है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: PBKS बनाम RR मुकाबले का प्रीव्यू और अहम आंकड़े, जानिए कैसी होगी पिच

Apr 27, 2026
03:26 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। PBKS ने इस संस्करण 7 मुकाबले खेले हैं। 6 मैच में उसे जीत मिली है। एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा है। वहीं, RR ने अब तक 8 मैच खेले हैं। 5 मैच में उसे जीत और 3 मुकाबलों में रियान पराग की टीम को हार मिली है। आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड

PBKS के खिलाफ RR का पलड़ा रहा है भारी 

IPL में PBKS और RR के बीच 30 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान PBKS को 13 मैच में जीत मिली है और RR ने 17 मैच अपने नाम किए हैं। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुआ था। RR ने पहला मैच 50 रन से जीता था। PBKS को दूसरे मैच में 10 रन से जीत मिली थी। IPL 2024 में भी एक मैच RR ने जीता था और एक मैच में PBKS को जीत मिली थी।

प्लेइंग इलेवन

ऐसी हो सकती है PBKS की प्लेइंग इलेवन 

PBKS इस संस्करण कमाल के फॉर्म में चल रही है। टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में वह RR के खिलाफ अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव करने को नहीं देखेगी। कप्तान श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में हैं। उनसे एक और जोरदार पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनॉली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल

Advertisement

संयोजन

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है RR की टीम

RR के कप्तान पराग इस संस्करण अभी तक एक भी अच्छी पारी नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में PBKS के खिलाफ वह अपना खोया हुआ लय हासिल करना चाहेंगे। वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शतक जड़ा था। ऐसे में वह एक और धमाकेदार पारी खेलने को देखेंगे। संभावित एकादश: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा और नांद्रे बर्गर।

Advertisement

जानकारी

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर

PBKS: नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे और यश ठाकुर। RR: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यश राज पूंजा, शुभम दुबे और तुषार देशपांडे।

पिच

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

यादविंद्र सिंह स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से मिट्‌टी की होने की जगह रेत से तैयार की गई है। इससे यहां स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। इसी तरह इस पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाजों के लिए समान अवसर होते हैं। हालांकि, बल्लेबाजों के लिए रन बनाने के लिए अपनी नजरें जमानी होती है। ऐसे में इस मैदान पर एक मजेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

जानकारी

ऐसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम

एक्यूवेदर के अनुसार, 28 अप्रैल को मुल्लांपुर का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना एकदम नहीं है। ऐसे में एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

नजर

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें 

श्रेयस ने पिछले 10 मुकाबलों में 188.26 की स्ट्राइक रेट से 369 रन बनाए हैं। प्रभसिमरन के बल्ले से पिछले 10 मैच में 177.36 की स्ट्राइक रेट से 337 रन निकले हैं। वैभव ने पिछले 10 मैचों में 45.4 की औसत से 454 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप ने पिछले 10 मैच में 10.14 की इकॉनमी से 10 विकेट चटकाए हैं। आर्चर ने पिछले 8 मैचों में 8.03 की इकॉनमी से 13 विकेट अपने नाम किए हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

PBKS और RR के बीच यह मुकाबला 28 अप्रैल को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम (मुल्लांपुर) में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement