IPL 2026: शार्दुल ठाकुर की गेंद पर बोल्ड हुए PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, देखें वीडियो
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। धर्मशाला स्टेडियम में नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए आए अय्यर 2 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें MI के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने क्लीन बोल्ड किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
बोल्ड
ठाकुर की गेंद का अय्यर के पास नहीं दिखा जवाब
PBKS ने 107 रन के स्कोर पर जब अपना दूसरा विकेट खोया, तब अय्यर क्रीज पर आए। उन्होंने आते ही ठाकुर की पहली गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद ठाकुर ने 132 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से गेंद की, जिसका अय्यर के पास कोई जवाब नहीं दिखा। गेंद अय्यर के ऑफ स्टंप में जा लगी। बता दें कि ठाकुर ने अपने 4 ओवर के कोटे में 39 रन देते हुए 4 विकेट लिए।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
#MI bowlers on the mark 🎯
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2026
🎥 Shardul Thakur and Raj Bawa hitting the top of off 😮🔥
Updates ▶️ https://t.co/idtc2OTLbP#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvMI | @mipaltan pic.twitter.com/eGyWOeXudm