LOADING...
IPL 2026 का आगाज, पहले मुकाबले में RCB ने SRH के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
IPL 2026 का शानदार आगाज हुआ है (फाइल तस्वीर)

IPL 2026 का आगाज, पहले मुकाबले में RCB ने SRH के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

Mar 28, 2026
07:02 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज शानदार तरीके से हुआ है। पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुकाबला एम चिन्नास्वामी में है। IPL 2026 के लिए उद्घाटन समारोह (ओपनिंग सेरेमनी) नहीं हुआ। दरअसल, पिछले साल RCB की विक्ट्री परेड के बाद हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी। इन लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए BCCI ने फैसला किया था।

प्लेइंग इलेवन

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

ऐसी है SRH की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, सलील अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा। ऐसी है RCB की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और सुयश शर्मा। RCB के लिए अभिनंदन पहला मुकाबला खेल रहे हैं। वहीं, सलील ने SRH के लिए अपना डेब्यू किया है।

पिच

चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाज मचा सकते हैं कोहराम 

सीमित ओवरों के क्रिकेट में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यह मैदान अपनी छोटी बाउंड्री के कारण हाई स्कोरिंग मैदान के रूप में अपनी प्रतिष्ठा के लिए जाना जाता है। ऐसे में किसी भी टीम के गेंदबाज के लिए यहां किफायती प्रदर्शन करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। हाउस्टेट के मुताबिक, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर IPL मैचों के दौरान पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन का है।

Advertisement

RCB

चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रहेंगी खाली

गत विजेता RCB के CEO राजेश मेनन ने घोषणा की है कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान 11 सीटें हमेशा खाली रहेंगी। ऐसा उन लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया जाएगा, जिनकी पिछले सीजन में भगदड़ में जान चली गई थी। मेनन ने यह भी कहा कि खिलाड़ी पूरे सीजन के दौरान अभ्यास सत्रों में जर्सी नंबर 11 पहनेंगे, और इस संस्करण के सभी मैचों में काली पट्टी पहनेंगे।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें टॉस का वीडियो 

Advertisement