IPL 2026: LSG-RCB मैच में हुई निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या की भिड़ंत, देखें वीडियो
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हुआ। मैच के दौरान पहली पारी में LSG के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन और RCB के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या के बीच भिड़ंत देखने को मिली। पूरन ने क्रुणाल के कान में कुछ बोला और फिर क्रुणाल उनको बोलते हुए वापस गए। हालांकि, इसमें विवाद ज्यादा नहीं बढ़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला
क्या है पूरा मामला?
क्रुणाल 10वां ओवर कर रहे थे। उन्होंने पूरन को बाउंसर डाली थी। इसके बाद जब ओवर खत्म हुआ तो क्रुणाल और पूरन के बीच कहासुनी हुई। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। पहले पूरन ने कुछ कहा, इसके बाद क्रुणाल उनके पास जाकर कुछ बोलते नजर आए। बता दें कि ये दोनों खिलाड़ी अच्छे दोस्त हैं और LSG में एक साथ खेल चुके हैं। मैच में पूरन 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्रुणाल ने एक विकेट चटकाया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पूरे घटना का वीडियो
Things are heating up in this Revenge Week clash! 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 7, 2026
A contest within the contest is brewing between #NicholasPooran and #KrunalPandya! 👀#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #LSGvRCB | LIVE NOW 👉 https://t.co/gEprGnf2A7 pic.twitter.com/C2oqmrYF0X