IPL 2026: RR के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, 11-11 ओवर का होगा मैच
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुवाहटी में बार-बार हो रही बारिश के चलते टॉस में देरी हुई और परिणामस्वरूप ये मुकाबला 11-11 ओवर का खेला जाएगा, जिसमें पावरप्ले 3.2 ओवर का होगा। MI के कप्तान हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हुई है। वह MI के पिछले मैच में अस्वस्थ होने के चलते नहीं खेल सके थे।
प्लेइंग इलेवन
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, और संदीप शर्मा। मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, और जसप्रीत बुमराह।
नियम
मैच में होंगे ये बदलाव
बारिश के व्यवधान के चलते मैच का काफी समय खराब हुआ और इन सब परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 11-11 ओवर के मैच में शुरुवाती पावरप्ले 3.2 ओवर का होगा। संशोधित नियम के मुताबिक, इस मैच में एक गेंदबाज अधिकतम 3 ओवर कर सकता है। इसके साथ-साथ 4 गेंदबाज अधिकतम 2 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं। दोनों पारियों के बीच में 10 मिनट का अंतराल होगा।