LOADING...
IPL 2026: MI बनाम PBKS मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी पिच
MI इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी (फाइल तस्वीर)

IPL 2026: MI बनाम PBKS मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी पिच

Apr 15, 2026
03:52 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से 16 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होगा। MI ने इस संस्करण सिर्फ 1 मैच में जीत दर्ज की है। उसे 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, PBKS ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है। टीम का 1 मैच बारिश के कारण रद्द रहा है। ऐसे में आइए मैच से जुड़ी बातों पर एक नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड

दोनों टीमों के बीच रहा है बराबरी का मुकाबला 

IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान PBKS ने 17 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं, MI को भी 17 मुकाबलों में जीत मिली है। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे। दोनों मैच को PBKS ने अपने नाम किया था। IPL 2024 में दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला हुआ था, जिसे MI ने 9 रन से अपने नाम किया था।

प्लेइंग इलेवन

ऐसी हो सकती है PBKS की प्लेइंग इलेवन 

PBKS की टीम को अब तक एक भी मैच में हार नहीं मिली है। ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करने को नहीं देखेंगे। हालांकि, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की फॉर्म अब तक समस्या बनी हुई है। ऐसे में उनसे एक बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

Advertisement

टीम

इस संयोजन के साथ उतर सकती है MI 

रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल लग रहा है। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ पिछले मुकाबले के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी। रोहित की जगह क्विंटन डिकॉक सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आ सकते हैं। खराब फॉर्म में चल रहे तिलक वर्मा इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। संभावित एकादश: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे और जसप्रीत बुमराह।

Advertisement

जानकारी

ये हो सकते हैं दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर

MI: शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा और राज बावा। PBKS: नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर और हरप्रीत बरार।

पिच

कैसा है वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज?

वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है। यहां की सीमा रेखा अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है। दूसरी ओर एक गेंदबाज के दृष्टिकोण से पिच स्पिनरों को कुछ हद तक सहायता प्रदान करती है, लेकिन ज्यादा उम्मीद रखना बेमानी होगी। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में मदद मिलती है, ऐसे में वह जल्दी विकेट लेना चाहेंगे। हाउस्टेट के मुताबिक, यहां पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है।

जानकारी

कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार, 16 अप्रैल को मुंबई का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 26 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

नजर

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें 

सूर्यकुमार ने पिछले 10 मुकाबलों में 49.5 की औसत और 162.29 की स्ट्राइक रेट से 396 रन बनाए हैं। PBKS के कप्तान श्रेयस के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 56 की औसत और 173.19 की स्ट्राइक रेट से 336 रन निकले हैं। गेंदबाजी में बुमराह ने पिछले 10 मैच में 6.76 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, यानसन के खाते में पिछले 6 मैच में 9.52 की इकॉनमी रेट से 7 विकेट आए हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला? 

MI और SRH के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement